Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: जल्द खत्म होगी रामगढ़-कैंचीधाम मार्ग पर सफर की परेशानी, 5.28 करोड़ के डामरीकरण कार्य का मंत्री कैड़ा ने लिया जायजा

Nainital: जल्द खत्म होगी रामगढ़-कैंचीधाम मार्ग पर सफर की परेशानी, 5.28 करोड़ के डामरीकरण कार्य का मंत्री कैड़ा ने लिया जायजा
शेयर करे-

Nainital: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक में तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली होते हुए कैंचीधाम तक जाने वाले मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उक्त मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की थी। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री से मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।

मंत्री के प्रयासों से शासन ने मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इसके बाद मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *