Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Champawat: नेपाल बॉर्डर के पास 18.08 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर एक्ट का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Champawat: नेपाल बॉर्डर के पास 18.08 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर एक्ट का इनामी आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Champawat: बनबसा में नेपाल सीमा के पास ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को एसओजी चंपावत की टीम नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 805/01 के पास जंगल में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में वांछित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चंपावत का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से स्मैक प्राप्त की थी और उसे लेकर वापस नेपाल जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एसओजी प्रभारी चंपावत कमलेश भट्ट ने बताया कि बनबसा नेपाल सीमा पर एसओजी और एसएसबी के संयुक्त अभियान में गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *