Headlines

Champawat: श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर सिल्योडी गूंठ में द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Champawat: श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर सिल्योडी गूंठ में द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शेयर करे-

Champawat: ग्राम पंचायत सिल्योडी गूंठ में स्थित श्री गुरु गोरखनाथ जी मंदिर में 01 जून से 07 जून 2026 तक आयोजित होने वाली द्वितीय सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुभारंभ हो गया। ग्राम प्रधान तनुजा जोशी के पति हरीश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मातृशक्तियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुई। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों और भजनों के साथ धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कथा स्थल पर व्यास पीठ पर विराजमान श्री गिरीश चन्द्र जोशी, श्री गंगा दत्त जोशी एवं श्री पंकज जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु कीर्तन और भजनों में सराबोर नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा तथा ग्रामीणों ने कथा के सफल आयोजन के लिए सामूहिक रूप से सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *