Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना और आमजन को उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की। साथ ही जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा और मोहन पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *