Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: कालाढूंगी में 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Nainital: कालाढूंगी में 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
शेयर करे-

Nainital: जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 8.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान कालाढूंगी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण सिंह बसेड़ा (19 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह बसेड़ा और हरीश बसेड़ा (30 वर्ष) पुत्र हरगोविंद बसेड़ा, निवासी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास, रिवरडेल स्कूल के निकट, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अरुण सिंह बसेड़ा के कब्जे से 4.41 ग्राम और हरीश बसेड़ा के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। दोनों से कुल 8.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 123/2026 और 124/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमे दर्ज किए हैं।

कार्रवाई करने वाली पहली टीम में उपनिरीक्षक बलवीर चंद, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा शामिल रहे। वहीं दूसरी टीम में उपनिरीक्षक पूजा रानी, कांस्टेबल तेजपाल सिंह सैनी और कांस्टेबल किशन नाथ शामिल रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *