Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: नैनीताल के ज्यूलिकोट में दीपावली के सामान से लदे ट्रक में लगी आग, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर चालक को निकाला

Nainital: नैनीताल के ज्यूलिकोट में दीपावली के सामान से लदे ट्रक में लगी आग, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर चालक को निकाला
शेयर करे-

Nainital: दिल्ली-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर ज्यूलिकोट के पास मंगलवार तड़के दीपावली के सामान से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग के दौरान पटाखों जैसी तेज आवाजें सुनाई देने से सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और ज्यूलिकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की ओर जा रहा था। ट्रक में दीपावली के लिए पेंट, खाद्य सामग्री, वाशिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान लदा हुआ था। ज्यूलिकोट के पास अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग के दौरान ट्रक से पटाखों जैसी तेज आवाजें आने लगीं। शुरुआत में सड़क पर मौजूद लोगों को लगा कि कहीं पटाखे फोड़े जा रहे हैं। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए सड़क के दोनों ओर वाहनों को दूर ही रोक दिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

घटना की सूचना दमकल विभाग और ज्यूलिकोट पुलिस को दी गई। दमकल टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को बाहर निकालने में मदद की। ट्रक चालक की पहचान दीप सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। आग बुझाने के अभियान में पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सहयोग किया।

घटनास्थल पर स्थानीय निवासी पूरन, अंशु, सचिन, भीम रावत, सुमित और पुष्कर जोशी सहित अन्य लोगों ने सहायता की। वहीं, पुलिस की ओर से प्रदीप सिंह, मलकीत कंबोज और अनूप सिंह तथा दमकल विभाग की ओर से हरनाम राणा, महेश जोशी, मोहन सिंह, वीरेश कुमार और जितेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

ट्रक में लदे सामान के जलने से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *