Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल शुरू, भूकंप से लेकर अग्निकांड और भगदड़ जैसी परिस्थितियों में परखी जा रही तैयारियां

Nainital: नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल शुरू, भूकंप से लेकर अग्निकांड और भगदड़ जैसी परिस्थितियों में परखी जा रही तैयारियां
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता परखने के उद्देश्य से जिले के 14 अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान भूकंप, अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट, सुरंग में चट्टान टूटने, जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव और भगदड़ जैसी संभावित आपदाओं का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है।

मॉक ड्रिल के तहत जिले के प्रमुख संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में भूकंप के झटकों एवं कंपन से उत्पन्न स्थिति, रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय रामनगर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने तथा हल्द्वानी के वॉक-वे मॉल में भूकंप के बाद अफरा-तफरी और अग्निकांड की स्थिति का अभ्यास किया जा रहा है।

इसी क्रम में जमरानी बांध स्थल पर सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, लालकुआं स्थित पेपर मिल में रासायनिक पदार्थों के रिसाव और कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां परखी जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी, कसियालेख, गरगड़ी, खैरना, नथुवाखान, भवाली, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर तथा एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी में भूकंप के बाद उत्पन्न अफरा-तफरी की स्थिति को लेकर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय आईआरएस टीमों के नेतृत्व में सभी निर्धारित स्थलों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन और नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव अभियान, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय की व्यवस्था को परखा जा रहा है। इसका उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय कम से कम समय में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी निरीक्षण और पर्यवेक्षण किया जा रहा है, ताकि अभ्यास की प्रभावशीलता का आकलन कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जा सकें।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक न करें और न ही किसी तरह की अफवाह पर ध्यान दें। उन्होंने लोगों से अफवाहों को फैलने से रोकने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *