Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए जिलाधिकारी, ललित मोहन रयाल को शासन में मिली अहम जिम्मेदार

Nainital: अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए जिलाधिकारी, ललित मोहन रयाल को शासन में मिली अहम जिम्मेदार
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नैनीताल जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। शासन की ओर से शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके पद से हटाकर शासन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, ललित मोहन रयाल को अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह अब शासन में इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

वहीं, अंशुल सिंह अब नैनीताल जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं का निस्तारण करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

गौरतलब है कि इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत उत्तराखंड में कई अन्य आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

Nainital

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *