Haldwani: नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 190 इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम संयुक्त चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23 वर्ष), निवासी वारसी मदरसे के पीछे, लाइन नंबर 17, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के बैग में रखे 95 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (BI NORPHINE) और 95 एविल इंजेक्शन (PHENIRAMINE MALEATE), 10 एमएल बरामद किए। इस तरह कुल 190 इंजेक्शन बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 170/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संयुक्त कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक जगवीर सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। वहीं, कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम में उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और कांस्टेबल इसरार अहमद शामिल रहे।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
