घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया।
हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए मामले को लेकर नाराजगी जताई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अब हादसे के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं और पहाड़ी से मलबा गिरने के संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, मेहरागांव में दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा मजदूरों के ऊपर गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
