Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ramnagar: रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, नोटिस अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

Ramnagar: रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, नोटिस अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
शेयर करे-

Ramnagar: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में गुरुवार सुबह जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद की गई। दोनों संरचनाएं सांवल्दे और बसई क्षेत्र में स्थित थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से करीब दो सप्ताह पहले संबंधित धार्मिक संरचनाओं को लेकर सर्वे किया गया था और नोटिस चस्पा किए गए थे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने दोनों संरचनाओं को अवैध मानते हुए हटाने की कार्रवाई की।

एडीएम विवेक राय ने बताया कि एसडीएम गोपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र में स्थित धार्मिक संरचनाओं का सर्वे किया था। इस दौरान संबंधित संरचनाओं पर नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को सांवल्दे और बसई स्थित दो मजारों को हटाया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में प्रदेशभर में 602 अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। सरकार का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *