Haldwani: नैनीताल जिले में संभावित आपदा स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मॉनसून पूर्व तैयारियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय ने नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के 92 अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्टों की गहन समीक्षा की गई, जिनमें नालों में अतिक्रमण, कूड़े के जमाव और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
प्रशासन ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रत्येक दो वार्डों पर एक nodal अधिकारी की तैनाती की गई है जो सफाई, अतिक्रमण हटाने और अन्य तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सभी वार्डों में नालियों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही, जहां कूड़ा जानबूझकर डाला जा रहा है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मॉनसून सीजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। बैठक में नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

