Headlines

New Delhi: उत्तराखण्ड निवास में सीएम धामी ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का शुभारंभ, पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

New Delhi: उत्तराखण्ड निवास में सीएम धामी ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का शुभारंभ, पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
शेयर करे-

New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड निवास परिसर, नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट राज्य की पारंपरिक विरासत, हस्तनिर्मित उत्पादों और जैविक संसाधनों को संगठित और प्रभावशाली ढंग से राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई उस सोच का हिस्सा है, जो डबल इंजन सरकार की दूरदृष्टि और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में निर्मित प्राकृतिक व हस्तनिर्मित उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केंद्र न केवल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर, शिल्पकला और लोक परंपराओं को संरक्षित करेगा, बल्कि राज्य के शिल्पकारों और उत्पादकों के लिए रोजगार व विपणन के नए अवसर भी खोलेगा। यह आउटलेट राजधानी में उत्तराखण्ड की पहचान को मजबूत करेगा और पर्यटन, कृषि तथा शिल्प उद्योग को नई दिशा प्रदान करेगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *