Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने ओवरलोड कैंटर पकड़ा, 9 लोगों को ठूंसकर ले जाने पर वाहन सीज

Haldwani: हल्द्वानी में औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने ओवरलोड कैंटर पकड़ा, 9 लोगों को ठूंसकर ले जाने पर वाहन सीज
शेयर करे-

Haldwani: सड़कों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की वास्तविक स्थिति परखने के लिए कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कैंटर वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें कैटरिंग के बर्तनों के साथ लगभग 9 लोगों को असुरक्षित तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

वाहन में ओवरलोडिंग और मानव सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ देख कमिश्नर ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से वाहन को सीज करने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कमिश्नर दीपक रावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *