Headlines

Dehradun: देहरादून तिब्बती मार्केट हत्याकांड में 14 करोड़ की प्रॉपर्टी डील में मां ने ही दी बेटे की सुपारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Dehradun: देहरादून तिब्बती मार्केट हत्याकांड में 14 करोड़ की प्रॉपर्टी डील में मां ने ही दी बेटे की सुपारी, 5 आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील का सनसनीखेज सच सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संपत्ति विवाद और आर्थिक दबाव के चलते मृतक की मां बीना शर्मा ने ही बेटे की सुपारी दी थी।

पुलिस के अनुसार बीना शर्मा ने जीएमएस रोड स्थित अपनी संपत्ति डॉक्टर अजय खन्ना को 14 करोड़ रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था। करीब 8 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे। लेकिन अर्जुन शर्मा द्वारा संपत्ति पर कानूनी स्टे लेने के कारण रजिस्ट्री अटक गई और खरीदार को कब्जा नहीं मिल सका।

एग्रीमेंट की शर्त के मुताबिक सौदा रद्द होने पर एडवांस रकम दोगुनी लौटानी थी। इसी आर्थिक दबाव और पारिवारिक विवाद के चलते बीना शर्मा ने डॉक्टर अजय खन्ना और विनोद उनियाल के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जांच में सामने आया कि हत्या की सुपारी विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज राणा और उसके भाई राजीव राणा को 12 लाख रुपये में दी गई। तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे और बाकी रकम वारदात के बाद देने की योजना थी।

बुधवार को तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मां बीना शर्मा, डॉक्टर अजय खन्ना और विनोद उनियाल को गिरफ्तार कर लिया। शूटर पंकज और राजीव राणा पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह हत्याकांड संपत्ति, लालच और पारिवारिक रिश्तों के टूटने की भयावह कहानी बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *