Headlines

Haldwani: जिलाधिकारी वंदना का निरीक्षण अभियान, अक्टूबर तक हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

Haldwani: जिलाधिकारी वंदना का निरीक्षण अभियान, अक्टूबर तक हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर और आसपास की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में नगर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नरीमन चौराहे से गोलापुल तक सड़क सुधारीकरण कार्य को 10 अक्टूबर से शुरू करने और लालडांट चौराहे का कार्य 5 अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर चौराहे पर ड्रेनेज और सड़क सुधार कार्य दीपावली से पहले पूरे करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने UUSDA को अक्टूबर में 150 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण करने का लक्ष्य दिया, जिसमें 65 किलोमीटर कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है। साथ ही उन्होंने रानीबाग, ज्योलिकोट और भीमताल मार्गों पर हो रहे सुधार कार्यों का निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा और त्योहारों से पहले सभी सड़कें दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि, नगर आयुक्त, एसडीएम हल्द्वानी, UUSDA एवं एनएच के अधिकारी मौजूद रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *