Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया है।
वादी शौकत खां निवासी कब्रिस्तान गेट, गांधीनगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी थी कि उनका महिन्द्रा सुपरो मैक्सी छोटा ट्रक (UK04CB-8264) गौजाजली रजा मस्जिद के पास से चोरी हो गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR नं. 252/2025 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा क्षेत्र से तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाहन बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1-: निहाल पुत्र अब्दुल जलील, निवासी वार्ड 31, बनभूलपुरा, मूल निवासी बरेली (यूपी)
2-: तसलीम कुरैशी पुत्र लल्लू कुरैशी, निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा
3:- फरजंद पुत्र इन्तजार खां, निवासी वार्ड 33, बनभूलपुरा, उम्र 23 वर्ष
आपराधिक पृष्ठभूमि:
निहाल के विरुद्ध जनपद बरेली में चोरी व आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमे दर्ज हैं। फरजंद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में चोरी के 2 मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम:
उ.नि. मनोज यादव, उ.नि. जगवीर सिंह, कानि. मौ. अतहर, कानि. राजेश कुमार और कानि. महबूब अली की संयुक्त टीम ने इस सराहनीय सफलता को अंजाम दिया।

Chief Editor, Aaj Khabar
