Headlines

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर को नैनीताल जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, हल्द्वानी और रामनगर में रहेगा दौरा

Haldwani News
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम अनुसूची के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी प्रातः 09:30 बजे देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से प्रस्थान कर 09:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे और 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

हल्द्वानी पहुंचने के बाद वे 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में भाग लेंगे। इसके बाद 12:25 बजे हल्द्वानी से रवाना होकर 12:45 बजे नगर वन, रामनगर पहुंचेंगे, जहाँ वे ‘जन वन महोत्सव’ में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे और 2:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत वे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *