Headlines

Kaladhungi: कालाढूंगी में टाइगर के हमले से महिला की मौत, पीपलपोखरा में शोक की लहर

Kaladhungi
शेयर करे-

Kaladhungi: कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पीपलपोखरा गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां टाइगर के हमले में श्रीमती गंगा देवी पत्नी श्री प्रेम भारती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जंगल क्षेत्र के समीप हुई इस घटना में टाइगर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार से पहले ही उनका निधन हो गया। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है।

विधायक बंशीधर भगत के निर्देश पर प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया को तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिकारियों को पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस दौरान प्रधान विनोद निगलटिया सहित जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्र में न जाएं और सतर्कता बरतें। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *