Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले छह दिन झमाझम बारिश के आसार, 31 अगस्त को नैनीताल समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले छह दिन झमाझम बारिश के आसार, 31 अगस्त को नैनीताल समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शेयर करे-

Uttarakhand: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में 3 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और टिहरी समेत कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य दिनों में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज से बहुत तेज दौर चलने का अनुमान है।

30 अगस्त को भी पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं।

31 अगस्त को मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जना और तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में येलो अलर्ट रहेगा।

1 सितंबर को भी देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट है।

2 और 3 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान खिसकने से सड़क एवं राजमार्ग बाधित होने की आशंका जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।

Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *