Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर आयोजित ‘अंतरिक्ष सम्मेलन-2025’ में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के साथ भाग लिया। यह सम्मेलन हिमालयी राज्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों की भूमिका पर केंद्रित रहा।
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में ‘मॉडल जनपद’ योजना के लिए इसरो और यूकास्ट द्वारा विकसित डैशबोर्ड का शुभारंभ किया और इसरो द्वारा प्रकाशित एक नई पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि आज अंतरिक्ष तकनीक अनुसंधान तक सीमित न रहकर संचार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।
सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत उत्तराखंड में साइंस सिटी, साइंस एवं इनोवेशन सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना पर तेज़ी से काम चल रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन उत्तराखंड को ‘स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट’ बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा।
शासकीय आवास पर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अन्तरिक्ष सम्मेलन-2025 में @isro के माननीय अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश में मॉडल जनपद बनाने के लिए इसरो और यूकास्ट द्वारा… pic.twitter.com/BB08kFNxbk
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 30, 2025
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar