Headlines

Haldwani: सांप्रदायिक मुद्दों से माहौल गरमाने की साजिश, 14 दिन में 4 हत्याओं पर प्रीतम सिंह का धामी सरकार पर हमला

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे विषयों को उछालकर प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

देर शाम हल्द्वानी पहुंचे प्रीतम सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देहरादून में महज 14 दिनों के भीतर चार हत्याएं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात पूरी तरह निराधार थी। उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार के समय केवल एक शैक्षणिक संस्थान के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की गई थी, जो सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था।

महिला अपराधों के बढ़ते मामलों पर भी उन्होंने धामी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।

प्रीतम सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *