Headlines

Haldwani: सिंथिया स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य आयोजन, 55 देशों और 25 राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

आयोजन में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद्, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी सम्मेलन जैसी विभिन्न समितियों का गठन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों और समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समसामयिक विषयों पर तार्किक एवं प्रमाणित तथ्यों के साथ अपने विचार रखे। उन्हें किसी मुद्दे पर चर्चा, तर्क-वितर्क और अंततः निर्णय तक पहुंचने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।

दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने 55 देशों का प्रतिनिधित्व किया, जबकि भारत की 25 विभिन्न राजनीतिक पार्टियों एवं उनके नेताओं की भूमिका भी निभाई।

संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार भाविक जोशी को दिया गया। हाई कमेंडेशन आयुष भट्ट, स्पेशल मेंशन न्योमित ऐठानी, बेस्ट स्पीकर राधा कृष्ण जोशी, वर्बल मेंशन रुद्राक्ष बिष्ट तथा पोजीशन पेपर के लिए श्रेया कांडपाल को सम्मानित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के लिए लक्षिता बनकोटी, सात्विक रौतेला, निहाल पंत, नम्रता जोशी और यशस्वी बिष्ट को सम्मान मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा में मधु बिष्ट, मनश्वी जोशी, जयंतिका तिवारी, अवनि बिष्ट, तनुश्री पंत और जिया मेहता को पुरस्कृत किया गया। वहीं राजनीतिक पार्टी सम्मेलन में मानसी जोशी, वर्णिका शर्मा, सीमा कपरी, पूजा धनिक, अभिनव मेहता और लक्षिता लमगरिया को सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रविद्र रौतेला ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन हेमा तिवारी एवं वंडर ब्रेन टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुरेश चन्द्र मिश्रा, अकेडमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, महेश जोशी, के.सी. पंत, प्रदीप मित्रा, ऋचा कर्नाटक, पुष्कर सिंह राजपूत, सुनीता तिवारी, रुचिता पांडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *