Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में रामायण पर आधारित सांस्कृतिक समारोह, विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश

Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में रामायण पर आधारित सांस्कृतिक समारोह, विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश
शेयर करे-

Haldwani: विजयादशमी एवं दशहरा के अवसर पर जहां एक ओर रामलीला मंचन, गरबा और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में भी भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के आदर्शों के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों की सीख दी जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में रामायण के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व को रेखांकित करते हुए भव्य सांस्कृतिक समारोह ‘अनवया’ का आयोजन किया गया।

इस समारोह में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके अयोध्या लौटने तक की संपूर्ण गाथा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कहानी वाचन के माध्यम से सजीव एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रामायण के आदर्शों को वर्तमान जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में अच्छे व्यवहार, अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।

प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विशेष रूप से शिक्षकों और माता-पिता के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी तथा अच्छे संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। मानसी जोशी, आदित्य और हर्षिता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सिंथिया स्कूल ऑफ लर्निंग के चेयरमैन डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि सूचना और तकनीक के हमेशा सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पहलू होते हैं। ऐसे में सभी को भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा रावण के प्रतीकात्मक स्वरूप से जुड़ी बुराइयों का त्याग करते हुए उनसे दूर रहना चाहिए।

सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक कात्यायन रौतेला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा कर्नाटक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भविष्य में भी अभिभावकों से इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम का निर्देशन मनीषा जोशी ने किया।

समारोह में सिंथिया स्कूल के निदेशक ओमपाल रौतेला, सुरेश पाल रौतेला, गीता रौतेला, म्यूजिक प्रभारी हरीश जोशी, भूमिका रौतेला, मनीषा जोशी, भास्कर कांडपाल, पंकज बिष्ट, सुरेश चन्द्र मिश्रा, बीबी जोशी, महेश जोशी, राजेंद्र सिंह क्वीरा, अश्विनी सारस्वत, अनिका वर्मा, स्नेहा, पुष्कर राजपूत, राजश्री पोखरिया, मुकेश अधिकारी, दीपा दरियाल सहित एनसीसी कैडेट्स, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। देर रात तक चले इस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *