Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं रेखा आर्या, पूजा अर्चना कर मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Dehradun: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं रेखा आर्या, पूजा अर्चना कर मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविवार को सबसे पहले टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से वह स्वस्थ होकर फिर से अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

कैबिनेट मंत्री ने कठिन समय में मिले सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों तथा पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है।

रेखा आर्या ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

रेखा आर्या से जुड़े विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी जया बलोनी को सौंपी गई है। जांच टीम मामले से संबंधित जानकारियां और साक्ष्य जुटा रही है। इससे पहले बताया गया था कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कैबिनेट मंत्री के बयान दर्ज किए जाएंगे। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जांच के तहत उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक वीडियो जारी कर अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने धोखे से शादी करने, दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *