Headlines

Haldwani: हल्द्वानी मंडी परिसर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: शहर के मंडी परिसर के अंदर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शवों की स्थिति को देखते हुए मामला बेहद गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *