Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा में गंभीर खामियां उजागर

Haldwani: हल्द्वानी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा में गंभीर खामियां उजागर
शेयर करे-

Haldwani: जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान रिलायंस स्टोर, विशाल मेगा मार्ट (नैनीताल रोड) और ज़ूडियो स्टोर को जांच के दायरे में लिया गया।

निरीक्षण टीम ने अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर प्रणाली, आपातकालीन निकास द्वारों, संकेतों और रिज़र्व पानी की टंकियों की स्थिति का परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं थे, निकासी मार्ग अतिक्रमण की चपेट में थे और संकेतों की व्यवस्था भी अधूरी थी।

विशाल मेगा मार्ट और रिलायंस स्टोर में आपातकालीन सीढ़ियों पर सामान का भंडारण पाया गया, जिससे आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी बाधित हो सकती है। विशेष रूप से विशाल मेगा मार्ट में अग्नि सुरक्षा के कई गंभीर उल्लंघन मिले, जिस पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सभी प्रतिष्ठानों को तय समयसीमा में खामियों को दूर करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लंघन बरकरार रहने पर परिसर सील करने की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली और नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के तहत की जाएगी।

निरीक्षण अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी राहुल शाह और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव किरार ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन, अग्निशमन, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी वाणिज्यिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *