Headlines

New Delhi: उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में 3800 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में की केंद्रीय मंत्री शिवराज से मुलाकात

New Delhi: उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में 3800 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में की केंद्रीय मंत्री शिवराज से मुलाकात
शेयर करे-

New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रदेश की कृषि योजनाओं के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण अनुरोध किए। इस दौरान केंद्र की ओर से उत्तराखंड को कृषि संबंधी योजनाओं के लिए ₹3,800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहयोग उत्तराखंड की कृषि को आत्मनिर्भर, आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। उन्होंने जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, कृषि यंत्रीकरण हेतु फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, स्टेट मिलेट मिशन के प्रभावी संचालन और बीज आपूर्ति प्रणाली को सशक्त करने के लिए केंद्रीय सहायता की मांग की।

धामी ने सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग और ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना का आग्रह किया। इसके साथ ही कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन, सुपर फूड्स जैसे मशरूम और एग्जॉटिक सब्जियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना हेतु भी केंद्रीय सहयोग मांगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड की कृषि संबंधी प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *