Headlines

Dehradun: धामी सरकार ने शुरू की वातानुकूलित यूटीसी मिनी बस सेवा, मसूरी और नैनीताल रूट पर मिलेगी राहत

Dehradun: धामी सरकार ने शुरू की वातानुकूलित यूटीसी मिनी बस सेवा, मसूरी और नैनीताल रूट पर मिलेगी राहत
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रैवलर) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 10 टेम्पो ट्रैवलर देहरादून-मसूरी रूट और 10 हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर संचालित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इन सेवाओं से दोनों पर्यटक स्थलों पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक एक टेम्पो ट्रैवलर में सफर भी किया। उन्होंने कहा कि ये वातानुकूलित वाहन राज्य के परिवहन तंत्र को मजबूत बनाएंगे और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम तथा किफायती यात्रा सुविधा प्रदान करेंगे। साथ ही, इससे प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यदि यह पहल सफल रहती है तो भविष्य में ऐसी और सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार हर क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के माध्यम से परिवहन विभाग जनता को आधुनिक और सहज सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि लगातार तीन वर्षों से उत्तराखण्ड परिवहन निगम मुनाफे में है और निगम को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी है। जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी जोड़ी जाएंगी, जिनकी खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है।

कर्मचारियों और चालकों के कल्याण के लिए सरकार ने डीए बढ़ाने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और नई भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, परिवहन निगम के अध्यक्ष एल. फैनई, एमडी रीना जोशी और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *