Champawat: ग्रामसभा सिल्योड़ी घूठ में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां कई उम्मीदवारों ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इन्हीं में से एक अनीता जोशी पत्नी हरीश जोशी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर गांववासियों से समर्थन की अपील की है।
नामांकन के दौरान अनीता जोशी ने कहा कि वे सदैव गांव के हितों के लिए समर्पित रही हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे गांव की तरक्की, सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगी और जनभागीदारी से विकास की गति को तेज करेंगी।
वहीं, गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वसंत बल्लभ जोशी ने भी गांववासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर अनीता जोशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि गांव में स्थायी और समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।
गांव के अन्य नागरिकों ने भी आशा जताई कि आने वाले समय में ग्रामसभा सिल्योड़ी घूठ में एक मजबूत नेतृत्व उभरेगा, जो पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करते हुए गांव को विकास की नई राह पर ले जाएगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


