Headlines

Dehradun: हाई अल्टीट्यूड मैराथन से बढ़ेगा पर्यटन, धामी सरकार की बड़ी पहल

Dehradun: हाई अल्टीट्यूड मैराथन से बढ़ेगा पर्यटन, धामी सरकार की बड़ी पहल
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार प्रातःकालीन बैठक में राज्य के पर्यटन को नया आयाम देने के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश तक और गढ़वाल क्षेत्र में नीति-माणा से मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह आयोजन वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल करने और हर वर्ष तय तिथि पर नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस अनूठे आयोजन से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सशक्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और व्यवस्थाएं पहले से चुस्त-दुरुस्त की जाएं।

इसके साथ ही सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्ययोजना बनाते हुए घेरबाड़ और सोलर फेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *