Headlines

Haldwani: हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिलेगा नया भवन और पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

Haldwani: हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिलेगा नया भवन और पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड सरकार की संवेदनशील पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल में अब 50 बेड के नए भवन के साथ पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया भवन निर्माणाधीन है और प्रशासनिक स्तर पर इसे शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में डीएम द्वारा पहल कर ठोस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पार्किंग व्यवस्था जुड़ने से अब वाहन सड़क किनारे खड़े करने की समस्या समाप्त होगी और आवागमन भी सुगम होगा।

यह निर्णय राज्य सरकार की दूरदर्शिता और आमजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे नागरिकों को समग्र रूप से लाभ मिल सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *