Headlines

Haldwani: हल्दूचौड़ में डंपर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल, बेटी ने तोड़ा दम

Haldwani Newss
शेयर करे-

Haldwani: गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि किच्छा निवासी पिता-पुत्री दोपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। हालांकि, पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *