Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: कालाढूंगी में सीएम धामी ने किया नारी शक्ति का सम्मान, मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा से क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

Haldwani: कालाढूंगी में सीएम धामी ने किया नारी शक्ति का सम्मान, मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा से क्षेत्र को दी बड़ी सौगात
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं, मैदान में मौजूद महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को लेकर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में मातृशक्ति का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना प्रदेश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, समाज सेवा, खेल और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर की और इसे समाजहित में आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा करते हुए क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया। सम्मेलन के माध्यम से महिला सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *