Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: गोला बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत; हादसे में पैर का पंजा शरीर से अलग

Haldwani: गोला बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत; हादसे में पैर का पंजा शरीर से अलग
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में युवक के पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के जरिए भिजवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुआ।

गौरतलब है कि गोला बाईपास रोड पर एक दिन पहले भी सड़क हादसा हुआ था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपाय किए जाने जरूरी हैं।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *