Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर जीता एशिया कप

Haldwani: हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर जीता एशिया कप
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में क्रिकेट की बारीकियां सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना दिया। ओमान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हल्द्वानी स्थित लक्ष्य की क्रिकेट एकेडमी जीएनजी क्रिकेट एरिना में युवा खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान ने 107 और अब्दुल कादिर ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से काव्या पटेल ने चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत के बाद मुकाबला लगातार रोमांचक होता गया। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने जिम्मेदारी संभालते हुए पांच चौकों की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा आर्यवीर सहवाग ने 58, मनल चौहान ने 47 और मोहित उल्वा ने नाबाद 49 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत की जीत की राह आसान की। अंतिम गेंद पर चिंगरुपती वेंकटा ने चौका लगाकर भारत को एक विकेट से यादगार जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से रिजवान उल्लाह ने चार विकेट लिए।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी लक्ष्य रायचंदानी, लक्ष्मी रायचंदानी और राजेश रायचंदानी के सुपुत्र हैं। करीब नौ वर्ष की उम्र में उनके पिता उन्हें हल्द्वानी स्थित जीएनजी क्रिकेट एकेडमी लेकर आए थे। यहां उन्होंने स्वर्गीय कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और अपने खेल को लगातार निखारा। आज लक्ष्य की कप्तानी में भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब दिलाने से हल्द्वानी की क्रिकेट प्रतिभा को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

लक्ष्य की इस उपलब्धि पर बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कोषाध्यक्ष कमल पपने, अल्मोड़ा के सचिव हर्ष गोयल, जीएनजी क्रिकेट एरिना हल्द्वानी के प्रबंधक दिग्विजय कनवाल, पूजा कांडपाल, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट और कोच सन्नी कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *