Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: पौड़ी में अलकनंदा किनारे मिला 5-6 साल की बच्ची का बिना सिर का शव, गुलदार हमले में मारी गई बालिका से पहचान की आशंका

Uttarakhand: पौड़ी में अलकनंदा किनारे मिला 5-6 साल की बच्ची का बिना सिर का शव, गुलदार हमले में मारी गई बालिका से पहचान की आशंका
शेयर करे-

Uttarakhand: अलकनंदा नदी किनारे श्रीयंत्र टापू के पास 5 से 6 साल की एक बालिका का बिना सिर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण फूल चुका है। इसके चलते बालिका की पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बरामद शव खण्ड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मारी गई बालिका का हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उक्त बालिका का अंतिम संस्कार अलकनंदा नदी किनारे स्थित एनआईटी घाट पर किया गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *