Haldwani: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने होटल पहुंचकर जांच के बाद सीलिंग की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार लोगों पर इसी होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने होटल के संचालन से संबंधित दस्तावेजों और अनुमति की जांच की। इस दौरान होटल बिना आवश्यक अनुमति के संचालित होता पाया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने होटल को सील कर दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले में होटल के संचालन से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आई हैं। वहीं, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों की पुलिस जांच जारी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
