Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत

Haldwani: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत
शेयर करे-

Haldwani: गौला और नंधौर नदी में खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर कुल 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया है। इनमें गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 वाहन शामिल हैं।

खनन समिति के माध्यम से पूरी की गई इस प्रक्रिया के तहत लंबे समय से स्वामित्व परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रहे वाहन स्वामियों को राहत मिली है। खास बात यह है कि मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व हस्तांतरित किया गया है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी सुविधा मिली है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, मृतक वाहन स्वामियों के परिवारों को भी वाहन संबंधी अधिकार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *