Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: मुखानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 6 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचे 4 दरिंदे

Haldwani: मुखानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 6 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचे 4 दरिंदे
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी शहर में चर्चित बताए जा रहे ITI गैंग के सदस्य हैं।

पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि चार युवक नाबालिग बच्ची को डराकर-धमकाकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पूरे मामले की निगरानी एसएसपी नैनीताल ने स्वयं की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के कुछ ही घंटों में चारों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, बालिकाओं और नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *