Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्लेमेनटाउन, देहरादून में आयोजित समारोह में भाग लेते हुए तिब्बती समुदाय और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो अहम विकास योजनाओं की घोषणा की — बुद्धा टेंपल मार्ग का चौड़ीकरण और तिब्बती श्मशान घाट पर टिन शेड निर्माण।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा जी ने पूरी दुनिया को शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने दलाई लामा जी के प्रसिद्ध कथन “मेरा धर्म करुणा है” को उद्धृत करते हुए उन्हें विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु बताया और कहा कि आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में उनकी शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने हमेशा तिब्बती समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा दी है। राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास हेतु निरंतर सहयोग करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कामना की कि दलाई लामा जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो ताकि वे आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहें।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद चमोली, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार, सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, सरदार इंद्रपाल कोहली, राजेश मित्तल समेत तिब्बती समुदाय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

