Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: UGC के नए नियमों के खिलाफ हल्द्वानी में सत्याग्रह, सवर्ण शक्ति संगठन ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Haldwani: UGC के नए नियमों के खिलाफ हल्द्वानी में सत्याग्रह, सवर्ण शक्ति संगठन ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
शेयर करे-

Haldwani: तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में शुक्रवार को सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

सत्याग्रह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने UGC के नए नियमों को लेकर विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की। संगठन अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि 2 अक्टूबर उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है और रामपुर तिराहा कांड में राज्य निर्माण के लिए लोगों ने बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि UGC के नए नियमों के माध्यम से सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

संगठन के संयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि आंदोलन किसी जाति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने UGC के नए नियमों को विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि संगठन नियम वापस लिए जाने तक अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेगा।

तेज सिंह कार्की ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर युवाओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहा है और जरूरत पड़ने पर सत्याग्रह को प्रदेशभर में विस्तार दिया जाएगा।

सत्याग्रह में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और UGC Roll Back के नारे लगाए। कार्यक्रम में अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, हरीश कांडपाल, अमर सिंह, पूरन भट्ट, दीवान सिंह, अमित पंत, राकेश नयाल, मदन मोहन जोशी, हरीश रावत, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका, अल्का वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, तरनजीत कौर, नेहा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, वैशाली लोबियाल, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, देव बिष्ट, पी.सी. शर्मा, देवेंद्र सालकोटी, कौशिक धौनी, प्रीति वर्धन उप्रेती, अंबादत्त, हरि सिंह वाणी, खड़क सिंह, सी.सी. पंतोला, नारायण दत्त बडोला, तरुण वानखेड़े, पी.सी. भट्ट, अशोक कुमार मंडल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. आशुतोष पंत, मनमोहन चौधरी, मुकेश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, राजेश कांडपाल, पूरन चंद्र जोशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *