Headlines

Nainital: नैनीताल की बदहाल सड़कों पर मंत्री कैड़ा सख्त, पीडब्ल्यूडी को तत्काल डामरीकरण के दिए निर्देश

Nainital: नैनीताल की बदहाल सड़कों पर मंत्री कैड़ा सख्त, पीडब्ल्यूडी को तत्काल डामरीकरण के दिए निर्देश
शेयर करे-

Nainital: जनपद की क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की बदहाल स्थिति पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कड़ा रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के उच्च अधिकारियों को तत्काल डामरीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा।

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को फोन पर स्पष्ट निर्देश दिए कि जब डामरीकरण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, तो इसके बावजूद धरातल पर काम शुरू होने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बजट स्वीकृत होने के बाद भी कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री ने चाफी से पदमपुर धारी, रानीबाग से भीमताल, धारी से कसियालेख, टकूरा से जमराड़ी और रामगढ़ से कैंचीधाम समेत नैनीताल जनपद के दर्जनों क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर स्वीकृत धनराशि का उपयोग करते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तत्काल कार्य शुरू कराने और कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में अकारण देरी या डामरीकरण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *