Headlines

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम की स्वास्थ्य पहल, दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम की स्वास्थ्य पहल, दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ
शेयर करे-

Haldwani: शहरवासियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी नगर निगम द्वारा आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई है। नगर निगम क्षेत्र में आज दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया।

आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर, सुलभ और निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां डॉक्टरों एवं उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि आगामी समय में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करेगी।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आरोग्य मंदिरों के माध्यम से आमजन को समय पर उपचार मिलेगा और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *