Headlines

Ramnagar: रामनगर में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट, खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मची दहशत

Ramnagar: रामनगर में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट, खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मची दहशत
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कोटाबाग क्षेत्र की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 को निशाना बनाकर अज्ञात युवक ने अचानक गोलियां चलाईं। घटना के बाद मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। गोली चलने की आवाज से आसपास के ग्रामीण घबरा गए और कई लोग अपने घरों में दुबक गए।

फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

Haldwani
पुलिस को मौके पर 12 बोर का खाली खोखा मिला है

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और कार पर लगे फायरिंग के निशानों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या मामला किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है।

घटना को लेकर स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने कहा कि इस तरह की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *