Headlines

Nainital: पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने जवानों की फिटनेस और हथियार संचालन क्षमता का किया आकलन

Nainital: पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने जवानों की फिटनेस और हथियार संचालन क्षमता का किया आकलन
शेयर करे-

Nainital: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में साप्ताहिक परेड का आयोजन कर पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, ड्रिल क्षमता और हथियार संचालन कौशल का गहन मूल्यांकन किया। परेड में थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू और परिवहन शाखा के जवानों ने सहभागिता की।

परेड के दौरान महिला, पुरुष और यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर हथियार हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा और किरण मेहता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स के प्रत्येक कर्मी को हथियार संचालन में निपुण होना चाहिए और हर परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मबल मजबूत रखने और शस्त्रों की पूर्ण जानकारी रखने का संदेश दिया।

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की लॉगबुक, फिटनेस और मेंटीनेंस की भी जांच की गई। सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण किया और मेस प्रभारी को जवानों के लिए मौसमी सब्जियों तथा शुद्ध पहाड़ी व्यंजन परोसने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *