Headlines

Nainital: गरमपानी मिनी बैंक घोटाला, जिलाधिकारी के आदेश पर सहकारी समिति कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Nainital: गरमपानी मिनी बैंक घोटाला, जिलाधिकारी के आदेश पर सहकारी समिति कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड में वित्तीय अनियमितता और ग्रामीण जमाकर्ताओं की राशि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की त्वरित कार्यवाही के बाद प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मामले के अनुसार समिति कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनन्द सिंह पनौरा पर ग्रामीण बचत केन्द्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में अनियमितता करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा अपनी जमा पूंजी वापस न मिलने की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।

यह शिकायत 17 दिसंबर 2025 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान महिला सभागार, छड़ा खैरना में जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 042/25 दिनांक 18 दिसंबर 2025 को दर्ज की गई। प्रकरण में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला, सचिव, बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी हैं। अन्य शिकायतकर्ताओं में हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह और हरदयाल सिंह शामिल हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट कहा कि जनता की मेहनत की कमाई के साथ किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *