Headlines

Almora: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष, अशोक पांडे महासचिव निर्वाचित

Almora: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष, अशोक पांडे महासचिव निर्वाचित
शेयर करे-

Almora: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को संपन्न हुए आम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हुए, जिसमें जगदीश चंद्र जोशी को अध्यक्ष और अशोक पांडे को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार व संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में कराई गई। इस दौरान अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ एवं कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक पद पर हरीश चंद्र भंडारी, कार्यालय सचिव पद पर कपिल मल्होत्रा, उप सचिव संस्थागत पद पर मोहित अधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किशन जोशी और हिमांशु लटवाल चुने गए।

क्लब के कुल 62 सदस्यों में से 56 सदस्यों ने मतदान में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती दी। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी सदस्यों का आभार जताया। वहीं निर्वतमान सचिव रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी समेत सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को साथ लेकर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *