Headlines

Haldwani: सिंथिया स्कूलों की सात ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल आज, छठे दिन रोमांच चरम पर

Haldwani: सिंथिया स्कूलों की सात ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल आज, छठे दिन रोमांच चरम पर
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी एवं सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का आज छठे दिन भव्य फाइनल मुकाबलों के साथ समापन होगा। प्रतियोगिता में बालक, बालिका के वरिष्ठ वर्ग, सब जूनियर वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

वरिष्ठ बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल की टीम का सामना आर्यमान विक्रम बिरला से होगा, जबकि वरिष्ठ बालक वर्ग में बीरशिबा स्कूल और व्हाइटहॉल स्कूल आमने-सामने होंगे। सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवालिक स्कूल और डॉन बॉस्को के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के पांचवें दिन कुल कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के मैदान पर सब जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलों में बीजी बीज ने वेदांतम को 1-0 से, ओरम ने जिम कॉर्बेट को 3-0 से, एवरग्रीन ने सिंथिया इंटरनेशनल को 1-0 से तथा शिवालिक ने केवीएम लामाचौड़ को 6-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में ओरम ने यूनिवर्सल को 2-0 से, आर्यमान विक्रम बिरला ने बीजी बीज को 5-0 से, एवरग्रीन ने डॉन बॉस्को को 1-0 से और शिवालिक ने बीएलएम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में शिवालिक स्कूल ने एवरग्रीन को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें अक्षत ने निर्णायक गोल दागा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज फाइनल से पूर्व आर्यमान विक्रम बिरला और ओरम स्कूल के बीच खेला जाएगा।

पांचवें दिन खेले गए मैचों में आर्यमान विक्रम बिरला के नैतिक ने सर्वाधिक 5 गोल किए, जबकि शिवालिक के नमन ने 3 गोल दागे। इसके अलावा जे.एस. जोहरी, शिवेश, शिवांश, गौतम, अक्षित, चिराग, प्रणव, काव्यांश, गौरांश, गणेश, अर्नव, अक्षत सहित कई खिलाड़ियों ने 1-1 गोल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पंत ने रेफरी की भूमिका निभाई। खेल प्रशिक्षक एस.एस. कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी सहित स्वयंसेवकों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

पांचवें दिन के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार नवीन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय धावक व पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडेय रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सिंथिया परिवार के शिक्षा के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं और स्वस्थ, अनुशासित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *