Headlines

Nainital: भूमि नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते धारी तहसील का पटवारी गिरफ्तार, 1064 पर शिकायत के बाद विजिलेंस ने किया ट्रैप

Nainital: भूमि नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते धारी तहसील का पटवारी गिरफ्तार, 1064 पर शिकायत के बाद विजिलेंस ने किया ट्रैप
शेयर करे-

Nainital: भूमि की नाप कराने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगना धारी तहसील के पटवारी निर्मल बोरा को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार 26 सितंबर को ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता से भूमि की नाप कराने के बदले पटवारी ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना सतर्कता विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना तैयार की।

शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी की टीम ने तहसील धारी में कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देशन में गठित टीम ने की। वहीं, सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

सतर्कता विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगे जाने पर इसकी शिकायत तत्काल विभाग से करें। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 के साथ ही वॉट्सऐप नंबर 9456592300 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *